उत्तराखंड

प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया

देहरादून – प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है।

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान हुआ। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।

बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कीकिस जिले में कौन अध्यक्ष

  • टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
  • यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
  • चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
  • पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
  • उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
  • चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
  • अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
  • रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
  • पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
  • बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
  • देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस

(नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आना शेष हैं, जबकि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!