उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का रवाईं घाटी में गर्मजोशी से स्वागत

बड़कोट, नौगांव व पुरोला में जिला पंचायत अध्यक्ष के आगमन पर जगह जगह क्षेत्रवासियोंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व विधायक मालचंद ने कहा ईमानदारी व कुशल नेतृत्व के धनी हैं रमेश चौहान

मालचंद ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मेरे खिलाफ कर रहे थे साजिश

पुरोला प्रमुख निशिता शाह को रोकने के लिए प्रतिद्वंद्वी ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा

साजिश रचने वाले कि हुई मटियामेट ,निशिता शाह को 22 सदस्यों में से 20 के मिला था समर्थन

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने रचा इतिहास, पहली बार निर्विरोध बने जिला पंचायत अध्यक्ष

पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए रमेश चौहान का रवाईं घाटी में आगमन हुआ।बड़कोट ,नौगांव व पुरोला में क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।रमेश चौहान ने कहा कि जनपद के सभी लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास किया ,पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष का सेरा मेरे सिर पर बंधा ,मैं पूरे जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

रमेश चौहान  इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं । सरकार के मुखिया से भी रमेश के काफी अच्छे सम्बन्ध होने से पूरे जनपद को उसका लाभ मिल सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि मेरी बहु को प्रमुख पद से बाहर करने के लिए साजिश रचने वाले को मुंह की खानी पड़ी ,हर मसुदे नाकाम होने से उन्होंने कोर्ट की शरण ली लेकिन वहाँ से भी हार गए।पूरी विधानसभा में एक गुट  हमे बदनाम करने में लगा है  अपने षड़यंत्र में पूरी तरह नाकाम होने पर उन्हें बौखलाहट हो रखी है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, राज्य मंत्री जगत चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!