उत्तराखंड

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आशा किरण सेवा आश्रम, नरेंद्रनगर में आयोजित हुआ शिविर

टिहरी (नरेन्द्र नगर) – माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश  अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  आलोक राम त्रिपाठी द्वारा “विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस”के अवसर पर स्थान-आशा किरण सेवा आश्रम, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में आशा किरण सेवा संस्थान में रह रहे दिव्यांग व बुजुर्गो को माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण व कल्याण अधिनियम, 2007, माता पिता के भरण पोषण से संबंधित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिको के लिए सरकार द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का स्वास्थ्य शिविर लगा कर स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया गया। कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष  श्रेय गुप्ता, रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मिंया, तहसीलदार नरेंद्रनगर  अयोध्या प्रसाद उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक  विनोद राणा, आशा किरण सेवा संस्था के प्रवन्धक  विनोद शाह , स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित डॉक्टर, अधिकारमित्र उषा कैंतुरा, सरिता कोठियाल आदि कई  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!