उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया राज्योत्सव

राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों का किया गया सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

10 से 13 नवंबर तक राज्योत्सव के कार्यक्रम रामलीला मैदान में होंगे आयोजित

उत्तरकाशी  – उत्तराखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार राज्योत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय, उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ ही जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्योत्सव के अवसर पर विकास पुस्तिका 2026 का विमोचन भी किया गया। जनपद में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम रामलीला मैदान में 10 से 13 नवंबर तक संचालित किए जाएंगे

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता हूं, जिनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण हमें उत्तराखंड राज्य मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक मुख्यमंत्री किशोर भट्ट, ज्ञानचन्द, विजयबहादुर, विजेन्द्र पोखरियाल, विष्णुपाल रावत, बालगोविंद, हेमराज निझोन, शांति ठाकुर, नागेन्द्र थपलियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ एसएस वर्मा, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और राज्यआंदोलकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!