उत्तराखंड

झबरेडा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में पढ़ने वाले 7 वर्षीय नाबालिग के साथ मस्जिद में पढ़ने के दौरान इमाम ने किया बलात्कार

हरिद्वार – मदरसे में पढ़ने गए नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले इमाम को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 सूत्रों के मुताबिक 21 अगस्त को जनपद के झबरेडा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में पढ़ने वाले 7 वर्षीय नाबालिग के साथ मस्जिद में पढ़ने के दौरान इमाम ने अपने कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपि ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़त के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले मस्जिद के इमाम नासिर पुत्र नसीर को चौबीस घंटे के भीतर खाताखेड़ी देवपुर सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!