उत्तराखंड

विधायक दुर्गेश्वरलाल पुरोला विधानसभा को विकास की लगातार दे रहे हैं गति , आजादी के बाद अब सड़क से जुड़ेंगे 8 गांव

पुरोला – पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के अथक प्रयासों से
भारत सरकार द्वारा P. M. G. S. Y. पुरोला विकास खण्ड के 08मोटर मार्गों की स्वीकृति प्रदान की गयी।
आजादी के बाद इन मोटर मार्गों में 08 गांव को जोडने वाली सर बडियार की रोड की स्वीकृति को विधायक ने प्रथम वरीयता में रखा है।
सर बडियार रोड की स्वीकृति कीमिलने से रामा सिराईं
और बडियार वासियों के चेहरों पर एक आशा और खुशी की चमक है,  अपनी ही दुनियां मे जीने वाले बडियार वासियों की वर्षों पुरानी सडक निर्माण की मांग को आज पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल ने पूरा करके विकास की परिभाषा को परिभाषित करके दिखा दिया है.
सुदूर सीमांत क्षेत्र बडियार के अन्तर्गत 08 गाँव सर, लेवठाडी, डिगाडी, पौंटी, गौल, किमडार छानिका
एवं कसलौं के गाँव वासी इस मोटर मार्ग के बनने से प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित होंगे. पर्यटन के क्षेत्र में ‘सर से सरूताल’. जाने के लिए पर्यटकों एवं आम जनमानस के लिए अब सुगमता हो जायेगी.
बडियार वासियों के लिए यह एक बेहद खुशी
का अवसर है, एक विकास की किरण के रूप में यह सडक निर्माण का कार्य भविष्य के लिए विकास की लाइफ लाइन बनकर आम जन के लिए उत्साहित होने के साथ-साथ प्रसन्नता के अवसर प्रदान करेगी, अपितु अब बडियार से पलायन भी नहीं होगा क्योंकि भविष्य में रामासिराईं के प्रवासी 08गाँव के लोग अपनी-अपनी
जगह जमीन तलासना शुरु कर देगें, क्योंकि यह क्षेत्र
प्राकृतिक संपदा से भरपूर है।

पुरोला विधानसभा को विकास की अग्रिम पंक्ति में रखने के लिए विधायक का हमेशा प्रयास है।पूरे क्षेत्र में उनके इस सफल प्रयास के लिए भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!