उत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डीएम ने ऑनलाइन गणना फॉर्म भरा

उत्तरकाशी –  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं ऑनलाइन गणना फॉर्म भरा। इस डिजिटल पहल के जरिए उन्होंने जनपद वासियों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जो परिवार वर्तमान में अपने मूल गांव में नहीं रह रहे हैं और कहीं बाहर निवासरत हैं वे भी इस प्रक्रिया से अछूते न रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voter.eci.gov.in पर जाकर अपना और अपने परिवार का फॉर्म ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!