उत्तराखंड

“स्वच्छता ही सेवा” 2025 (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत जनपद में चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान

उत्तरकाशी – स्वच्छता ही सेवा 2025 (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद मुख्यालय में वृहद स्वच्छता अभियान रिवर फ्रंट पार्क पुलिस लाइन ज्ञानसू में स्वच्छोत्सव थीम के तहत *एक दिन एक घंटा एक साथ* कार्यक्रम के रूप में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनसामान्य में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को गति देना है।

जनपद मुख्यालय में वृहद स्वच्छता अभियान की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर की। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को स्वच्छता का महत्व बताया तथा सभी को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

रिवर फ्रंट पार्क ज्ञानसू में आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसमुदाय ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। यह स्वच्छता अभियान जिले के समस्त नगर निकायों और विकासखंडों में वृहद रूप से चलाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष बाड़ाहाट भूपेंद्र चौहान ने कहा कि सभी नागरिकों को सफाई अभियान में सहयोग करना चाहिए, यह हम सभी का कर्तव्य है कि अपने शहर, गांव को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि सूखा और गीला कूड़ा को पृथक करे जिससे सफाई कर्मियों को भी मदद मिलती है।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!