उत्तराखंड

डीएम की अध्यक्षता में “पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय” की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

उत्तरकाशी –  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में “पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय” की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं खेल मैदान जैसी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के केंद्रीय विद्यालय के गत वर्षों के बोर्ड परिणामों की जानकारी ली और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ–साथ विद्यालय के बजट, विद्यालय सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, विद्यालय विकास निधि से विभिन्न विभागों हेतु क्रय का अनुमोदन, वोकेशनल लैब के निर्माण आदि की विस्तार से समीक्षा की ।

इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया कि जनपद के केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन राष्ट्रीय मानकों से उच्चतर रहा है जिसके चलते कई शिक्षकों को गोल्ड सर्टिफिकेट भी मिला है।

जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गयी और कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए प्रशिक्षित एवं समर्पित शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं तथा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने और छात्र छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु नए सुझावों को अमल में लाने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्यालय की प्राचार्य कविता बिजरानिया, शिक्षाविद् एस.के मिश्रा, एसीएमओ बी.एस पांगती, अधिशासी अभियंता जिला विकास प्राधिकरण विनीत रस्तोगी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!