मौसम विभाग ने आठ जनपदों को किया अलर्ट
उत्तरकाशी – भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार अगले 12 घंटो में राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी एवं हरिद्वार, जनपदों में कही-कही गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हावायें चलने (40-50 कि0मी0 प्रति घंटा) ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है । ( ओरेंज अलर्ट )
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि-
1. सभी आई0आर0एस0 सम्बन्धी अधिकारी सर्तक अवस्था में रहेंगे तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगेे तथा किसी भी आपात स्थिति या घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी को देंगे।
2. NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि यातायात व्यवस्था को सुचारू/सुदृढ़ बनाये रखना एवं यातायात अवरुद्ध होने पर उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात कर यातायात को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें।
3. विधुत विभाग विधुत सप्लाई व्यवस्था को सुचारू/सुदृढ़ बनाये रखना एवं विधुत सप्लाई अवरुद्ध होने पर विधुत सप्लाई को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें।
4. सभी रेखीय विभाग 24X7 की तर्ज पर क्रियाशील रहेंगे।
5. सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी अपने अपने मोबाइल फोन खुला रखेंगे एवं किसी भी स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करेंगे।
6. पुलिस यातायात नियंत्रण हेतु विभिन्न यात्रा पड़ावों पर अत्यधिक वर्षा होने पर सुरक्षित स्थानों पर रूकवाना सुनिश्चित करें। तथा मौसम सामान्य होने पर यातायात व्यवस्था सुचारू करवायें।
7. विभिन्न ट्रेको पर जाने वाले ट्रेकरो/पर्यटको को मौसम साफ होने तक रोका जाय।

