उत्तराखंड

दीपावली के दौरान उत्तरकाशी में डायवर्ट रहेगा यातायात

उत्तरकाशी – आगामी त्योहारी सीजन (दीपावली) के दौरान बाजार में खरीददारी, भीडभाड़, व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन, जनसुविधा व जनसुरक्षा के मध्यनजर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में यातायात को डायवर्ट किया गया है। त्योहारी सीजन के दौरान 15- 23 अक्टूबर 2025 तक उत्तरकाशी शहर का यातायात प्लान निम्नवत रहेगा।

▪️धरासू की तरफ से आने वाले यातायात को बडेथी बाईपास से डायवर्ट किया गया है। वाहनों को ट्रक यूनियन पार्किग जोशियाड़ा में पार्क कर सभी बाजार में लिए पैदल आवागमन करेंगे। गंगोत्री की ओर जाने वाला यातायात भी इसी रुट का प्रयोग करेंगे।
▪️भटवाड़ी/गंगोत्री की ओर से उत्तरकाशी आने वाली टैक्सी वाहनों को भद्री स्टैण्ड तक आने की अनुमति रहेगी तथा निजी वाहनों को संस्कृत महाविद्यालय से भद्री स्टैण्ड के मध्य रोड़ के दोनो ओर पार्क कराने की व्यवस्था की गयी है। भीड़ /यातायात दबाव अधिक बढने की स्थिति में तेखला पुल से वाहनों को डायवर्ट कर इन्द्रावती/जोशियाड़ा पार्किंग में पार्क करवाया जायेगा।
▪️ धौंतरी/मानपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था इन्द्रावती पुल पार्किंग में रहेगी, जहां से लोग बाजार में पैदल आवागमन करेंगे।

नोट- 1- रोटेशन की बसों तथा आवश्यक सेवाओं को छोडकर अन्य सभी वाहनों पर उक्त यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
2-यातायात डायवर्जन के दौरान बाहरी वाहनों का प्रातः 09:00 से रात्रि 09:00 तक बाजार क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!