उत्तराखंड

अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

टिहरी –  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही के केमसारी)ल वार्ड संख्या 05 नगर पालिका परिषद् नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये अंतराष्ट्रीय दिवस और गरीबी उन्मूलन के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के सचिव आलोक राम त्रिपाठी द्वारा उक्त स्थान पर निवासरत समस्त परिवारजन व आमजन को उक्त दिवसों के बारे में व अन्य क़ानूनी पहलुओं पर जानकारियां प्रदान की गयी. इस अवसर पर वहां निवासरत सभी परिवारजनों द्वारा अपनी समस्याओं बाबत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन /मांगपत्र सौंपा गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्र व आमजनमानस आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!