उत्तराखंड

कार में लगी आग , खाई में गिरी, पति पत्नी समेत बेटे की मौत

चमोली–  गोपेश्वर–पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित देवखाल के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में पति पत्नी और दो बेटे सवार थे। हादसे में पति पत्नी और बेटे समेत तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतकों के एक बेटे की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि देहरादून से भाईदूज मनाने अपने भाई के पास देवखाल गई हुई थी ,जहां से गुरुवार दोपहर वापस अपने सुसराल विशाल खाल जा रही थी। इसी बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसके बाद कार में आग लगी होने की जानकारी भी सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीट बेल्ट पहनने की वजह से अनंत स्वरूप त्रिपाठी कार की सीट से छिटक नहीं पाए और उनकी कार के भीतर जलकर मौत हो गई।

मृतक–:
1- अरविन्द त्रिपाठी
2- अनीता त्रिपाठी पत्नी अरविंद त्रिपाठी
3- अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी)
सभी निवासी ग्राम विशाल, विकासखण्ड पोखरी, जनपद चमोली बताए गए हैं।

घायल —
अम्भूज त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी), जिन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!