उत्तराखंड

ग्राम पंचायत धिवरा में बुराँस प्रोजेक्ट के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

पुरोला (उपला देवरा ) – देशभर में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत धिवरा ने  एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुराँस प्रोजेक्ट के द्वारा व ग्रामीणों ,स्कूलों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से लोगों ने भाग लिया।

सुबह 7 बजे से शुरू हुए अभियान में गांव की सफाई की गई। लोगों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने “एक कदम स्वच्छता की ओर” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारे लगाते हुए जन-जागरूकता रैली भी निकाली।

स्वच्छता सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत पुरुष्कार देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!