महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथयानी मे रजत जयंती के अवसर पर संगोष्ठी
पौड़ी (यमकेश्वर ) – श्रीमद् भगवत् गीता मे जीवन प्रबन्धन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत विभाग महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथयानी यमकेश्वर पौडी गढ़वाल एवं राजकीय महाविद्यालय बनबसा ,चम्पावत के संयुक्त तत्त्ववधान मे संस्कृत विभाग के द्वारा आयोजन हुआ। 
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डा विवेक शर्मा एवं हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्व विद्यालय के प्रोफेसर मनोज नौटियाल ने बताया की गीता जीवन मे प्रबन्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसमें जीवन की चुनौतियों ने निपटने का मार्ग है साथ ही मुख्य वक्ता के रूप मे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डॉ विवेक शर्मा ने गीता के दार्शनिक महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा की सब दर्शनों का सार गीता है । इस आयोजन मे उच्च शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर विश्व नाथ खली ने मुख्य अतिथि के भाषण एवं प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन डा नीरज नौटियाल ने किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्रोफेसर डा गिरिराज सिंह डा उमेश त्यागी डा विनय पांडेय डा राम सिंह सामंत डा सुनील प्रसाद डा पूजा रानी डा हिमानी बडोनि डा केशव डबराल डा मनवीर कंडारी डा चेतन भट्ट नरेश राणा महेंद्र सिंह बिष्ट आदि समस्त स्टाफ् उपस्थित रहा।

