बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत के टीचर पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ बेरीनाग महाविद्यालय में संगीत के संविदा अध्यापक पर एक छात्रा के साथ लाइब्रेरी में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि संगीत विभाग के 59 वर्षीय तबलावादक हरीश चंद्र ने एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद छात्रा के मोबाइल में व्हाट्सएप से अश्लील मैसेज भी भेजे। जिसकी जानकारी छात्रा ने छात्र संघ पदाधिकारियो को दी। जिससे कॉलेज में छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया तथा छात्रो ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते कालेज मे गहमा गहमी हो गयी। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस टीम मौके पर गई और आरोपी को पड़कर कोतवाली ले गई। जिसके साथ ही छात्र संघ पदाधिकारी और अन्य छात्र भी थाने पहुंच गए। और आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग करने लगे।
कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि इस मामले में छात्रा के अभिभावक व छात्र संघ के पदाधिकारी कोतवाली पहुचे थे। उन्होंने अध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। उन्होंने अध्यापक को चेतावनी दे कर व विभागीय कार्रवाई कर दंडित करने की बात कही। मामले मे कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गयी ।
कालेज के प्रभारी प्राचार्य पूरन सिह महरा ने बताया कि संगीत विभाग के संविदा तबला बादक ने किसी छात्रा के साथ छेडखानी की शिकायत मिली है। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी कोतवाली को दे दी है और विद्यालय मे महिला उत्पीडन की एक कमेटी बना दी गयी है जिसमे इस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी। इस मौके पर छात्र संघ के सभी पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष हिमांशु बौनाल महासचिव जीवित रौतेला विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुहानी बोरा सांस्कृतिक सचिव दीपिका मनराल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मनीष रौतेला निखिल धानिक राहुल पाल भरत महेरा सुमित चन्याल आदि लोग मौजूद रहे।

