पूरे देश में आएगी हरित क्रांति,1अरब पौधों का होगा रोपण- रेणुका वाधवा
मथुरा – वृंदावन धाम के ब्रज कला केंद्र ऑडिटोरम हाल में कोलंबिया पेसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी द्वारा एक दर्जन लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि तथा दो दर्जन से अधिक लोगों को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड व सैकड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्ष्ण आवर्ड से नवाजा गया कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न जगहों से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रतिभा किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिवाचन से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीसी डॉ0प्रियंका वाढवा संस्थापक सुमन नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट ने प्रतिभा किया । कार्यक्रम मे विभिन्न जगहों में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को मानद उपाधि देकर अपने-अपने क्षेत्र में और प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रतिभा करने आए सभी लोगों को अपने क्षेत्र व अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई। जिन्होंने अभी तक पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया है उन्हें ग्लोबल ग्रीन आवर्ड से सम्मानित किया गया जिनमें उत्तरकाशी जनपद से सरिता बडोनी,देवेश्वरी, नरेश भट्ट,राजेश रतूड़ी,सन्तोषी, वचनी देवी,राकेश बडोनी,चंद्रभूषण बिजल्वाण, विजेता उनियाल आदि लोगों दिया गया।कार्यक्रम के सयोंजक सोबेन्द्र सिंह उत्तराखंड ने कहा कि जितने अधिक पेड़ लगेंगे तो आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से बचा जा सकेगा । यूनिवर्सिटी की बीसी ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम में आये सभी लोगों को एक पेंसिल दी है आगे लकीर आपने खीचनी है कार्यक्रम में आए सभी लोगों को उपहार स्वरूप पेंसिल भेंट की गई। पेंसिल देने का उद्देश्य है कि पेंसिल को इस्तेमाल करने के पश्चात उसके ऊपर बीज संग्रहित है जैसे पेंसिल का कार्य समाप्त होगा उसके पश्चात उसे जमीन में रोपण कर दिया जाएगा। जिससे कई पौधें धरती पर उग जाएंगे।। संस्था के द्वारा भारतवर्ष में एक अरब से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिस कार्य के लिए पूरी टीम भारतवर्ष के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही है| कार्यक्रम का संचालन लाइफलाइन एनवायरमेंट सोसाइटी की संस्थापक डॉ0 प्रिया दत्त ने किया ।

