उत्तराखंड

टिहरी विधान सभा में पांच घंटे तक चली कांग्रेस की “विमर्श बैठक” 

आगामी विधानसभा चुनाव में टिहरी में
कांग्रेस परचम लहराएगी – नरेंद्र सिंह राणा प्रभारी

  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम रोजगार गारंटी कानून से हटाने पर एक स्वर में भाजपा के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसजन।
विशेष गहन पुनरीक्षण(Special Intensive Revision)
पर पांच घंटे की चर्चा के बाद आगामी कार्ययोजना बनाई ।
 कांग्रेस पार्टी टिहरी विधान सभा में अगले तीन दिनों में
BLA द्वितीय की प्रक्रिया पूर्ण कर लेगी।
वन्य जीवों और मानव संघर्ष पर बैठक में वक्ताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की केंद्र और राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
टिहरी विधान सभा में विगत छ: सालों से विकास का पहिया थमा हुआ है, इसलिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कांग्रेस ने संकल्प लिया।
टिहरी – टिहरी विधान सभा के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी ने अनुभवी नेता राज्य आंदोलनकारी नरेन्द्र सिंह राणा और भरत सिंह बुटोला को प्रभारी बनाया साथ ही  नरेंद्र चंद रमोला को BLA प्रथम का दायित्व सौंपा गया।
नई टिहरी में प्रभारी  नरेंद्र राणा  भरत सिंह बुटोला,  नरेंद्र चंद रमोला का कांग्रेसजनो ने स्वागत अभिनंदन किया । प्रभारी  राणा ने टिहरी विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ट नेतागणों/कार्यकर्ताओं की एक बैठक नई टिहरी में की, बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने की, बैठक का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, प्रभारी नरेंद्र राणा, भरत सिंह बुटोला, नरेंद्र चंद रमोला BLA प्रथम, मान सिंह रौतेला उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी,शान्ति प्रसाद भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष, सूरज राणा पूर्व जिलाध्यक्ष, विजय गुनसोला पूर्व ब्लॉक प्रमुख, श्रीमती दर्शनी रावत प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, मुशर्रफ अली सदस्य पीसीसी, देवेंद्र नौडियाल सदस्य पीसीसी, साब सिंह सजवाण अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस चम्बा,, कुलदीप पंवार अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी, शक्ति जोशी (सभासद)अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी चम्बा,नवीन सेमवाल सभासद,  शांति शाह पूर्व सदस्य जिला पंचायत,  सीमा कृशाली पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी, कैप्टन गबर सिंह नेगी सदस्य क्षेत्र पंचायत उडोली, जिला उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग,आशा राम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पिपोला, दिनेश पाल राणा, एडवोकेट प्रवीन बर्थवाल, योगेश भट्ट, वरिष्ट नेता एडवोकेट ज्योति प्रसाद भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री प्रवीन भंडारी, घनश्याम पंवार,  रीता रावत,  नीमा नेगी,  बृहस्पति भट्ट,  संगीता सेमवाल,संतोष आर्य, दिनेश पंवार, विजय राणा, वीरेंद्र दत्त, राकेश कुमार, हरि सिंह मखलोगा, गिरवीर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, गबर सिंह रावत, इमरान खान, जुनेद खान, अंकुश कोहली आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!