अल्मोड़ा के सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में बस हुई दुर्घनाग्रस्त
अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जनपद में आज एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। बस सड़क से नीचे गिर गयी ।यह हादसा भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ है। जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में दुर्घनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। बस में कितने यात्री सवार थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

