उत्तराखंड

नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक को किया गिरफ्तार, स्कूटी को किया सीज

जीवन अनमोल है, ऐसी गलती कभी न करें, जिससे जीवन भर पछताना पड़े

शहर में भ्रमण के दौरान तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वाले स्कूटी सवार को रुकवाया था एसएसपी देहरादून ने

वाहन चालक था नशे में, जो स्कूटी के आगे छोटे बच्चे को बैठाकर तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन

बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अन्य परिजनों को बुलाकर बच्चे को किया उनके सुपुर्द

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर नशे में इस प्रकार वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की जाएगी सख्त करवाई – एसएसपी देहरादून

देहरादून — राजपुर रोड पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति अपनी स्कूटी के आगे एक छोटे बच्चे को बैठाकर स्कूटी को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसे एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल रुकवाया गया तो  स्कूटी चालक नशे की हालत में मिला, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा  बच्चे को स्कूटी से नीचे उतारकर तत्काल मौके पर बालक के दादाजी को बुलवाया गया तथा बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया तथा मौके पर स्कूटी को सीज करवाते हुए चालक को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!