उत्तराखंड

पुरोला विलोक प्रमुख निशिता शाह को उच्चतम न्यायालय से मिली बड़ी राहत , सभी अधिकार हुए बहाल

पुरोला –  पुरोला विकासखंड की प्रमुख निशिता शाह पर फर्जी अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) प्रमाण पत्र के आधार पर पंचायत चुनाव में भाग लेने के आरोप लगे थे। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस मामले में निशिता शाह पहले से ही अलग-अलग अदालतों में कई कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही थी।,
निशिता शाह और उनके समर्थक इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रताड़ना बता रहे हैं और उन्होंने न्याय में विश्वास जताया है, लेकिन आज  सुप्रीम कोर्ट से विशिष्ट राहत जैसे न्यायिक रोक, अंतरिम आदेश या प्रशासकीय शक्तियों की बहाली कर दी है। निशिता शाह ने कहा कि सच परेशान हो सकता है लेकिन हारता नहीं है ,विरोधीयों ने पूरी ताकत झोंक दी मुझे मेरे पूरे परिवार को परेशान करने के लिए आज उच्चतम न्यायालय ने विरोधियों के सारे आरोप खारिज कर दिए।

पुरोला विकास खंड में लगभग 6 माह से क्षेत्र पंचायत का विकास अवरुद्ध हो रखा था ,अब सभी कामों को गति मिलेगी।पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।प्रमुख निशिता क को बधाई देने का तांता लगा है ।पूर्व विधायक मालचंद ने भावुक होकर कहा कि देवताओं व पूरे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से आज जीत हुई है।सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!