उत्तराखंड

स्वच्छता, C&D वेस्ट निष्पादन एवं अतिक्रमण नियंत्रण हेतु संयुक्त प्रवर्तन अभियान

देहरादून – नगर आयुक्त  के निर्देशों पर अपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण विभाग एवं भूमि अनुभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करना तथा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना रहा।

अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई:
1. स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई (स्वास्थ्य अनुभाग):
नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए:

176 चालान किए गए।
Rs 86,300की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।

2. C&D वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) पर कार्रवाई:
अनुचित स्थानों पर निर्माण मलबा डालने के मामलों में 15 चालान किए गए। रुपये 10,500 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पाए गए मलबे को हटाने हेतु आवश्यक संसाधन लगाए गए तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
2. अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन कार्रवाई (भूमि अनुभाग)
भूमि अनुभाग की टीम द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए 30 चालान किए गए।तथा 14000 की धनराशि नगद वसूली गई।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मार्गों से अवैध प्रचार सामग्री एवं अतिक्रमण हटाते हेतु 80बैनर/पोस्टर अपने कब्जे में लिये गए।

अपर नगर आयुक्त के निर्देश
अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर निरंतर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

नागरिकों से अपील
नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा अतिक्रमण से बचें।
स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

स्वच्छ एवं अनुशासित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!