उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

उत्तरकाशी – अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा जनपद के समस्त निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/न्यूनतम मैपिंग वाले बीएलओ सुपरवाइजरों एव बीएलओ के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। समस्त निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विधान सभा/तहसीलवार कार्ययोजना तैयार करने/नोडल/सेक्टर नियुक्त करने, बीएलए-2 की नियुक्ति, बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजरों/ALMTs के साथ बैठक/बीएलओ का रूट प्लान तैयार करने/रिजर्व स्टाॅफ एवं डाटा इन्ट्री आपरेटरों का चिन्हीकरण आदि कार्यवाही यथाशीघ्र सम्पादित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में उप जिलाधिकारी, बड़कोट, तहसीलदार, पुरोला, तहसीलदार बड़कोट, तहसीलदार, मोरी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!