उत्तराखंड

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाई होली

सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के साथ प्रेम एवं सद्धाव का दिया संदेश

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी में होली के पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने, कर्तव्यों का भलि-भांति निर्वहन करने के उपरान्त उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गयी। सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों द्वारा परिवार सहित पारम्परिक अंदाज रंग-गुलाल खेलते हुये एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गयी।

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में पुलिस लाईन एवं कोतवाली उत्तरकाशी मे आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय द्वारा स्वयं पुलिस जवानों एवं परिवारजनों के बीच पहुँचकर होली मनाई गई। होली के जश्न के दौरान उनके द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं परिवारजनों के साथ पारम्परिक लोक नृत्य, रासों-तांदी आदि कर माहौल को उत्साह एवं खुशियों का सारोबार बना दिया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न चुनौतियों के बीच होली के पर्व को सकुशल, शान्तिप्रिय एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने पर सभी पुलिस कर्मियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये सभी को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!