जनता दरबार मे एक युवा ने डीएम से मांगी मदद मेरी शादी करवा दो
पौड़ी – जनपद पौड़ी में जनता दरबार मे एक भोला युवा अपनी कुछ समस्या लेकर गया तो डीएम युवा की बात सुनकर खिलखिला कर हंसने लगी कहने लगी कि और समस्या का तो समाधान हो जाएगा परन्तु मैं शादी की व्यवस्था नहीं कर सकती। पहाड़ का युवा अपनी शादी की समस्या लेकर डीएम मैम के पास पहुँच रहा है। सोचिए, हालात कहाँ तक पहुँच गए हैं। कभी पहाड़ की पहचान उसके सीधे-सादे लोगों और बसे-बसाए गाँवों से होती थी, और आज हालत यह है कि लड़कों को जीवनसाथी ढूँढना भी एक बड़ी समस्या बन गया है।
यह सिर्फ शादी की समस्या नहीं, बल्कि पहाड़ के खाली होते गाँवों और बढ़ते पलायन की है। जब रोजगार, सुविधाएँ और अवसर पहाड़ में कम होंगे, तो लोग शहरों की ओर ही जाएँगे। नतीजा यह है कि गाँवों में घर तो हैं, लेकिन उनमें रौनक कम होती जा रही है।जिसे भी नेता प्रतिनिधि चुनते हैं वह पलायन कर जाता है।अब तो हालात इस कदर हो गए हैं कि जो भी सरकारी नौकरी लग गया व्हव अपने बच्चों को तुरंत शहरों में रख देता है।
अगर यही हाल रहा, तो कहीं ऐसा न हो कि भविष्य में पहाड़ के युवाओं को शादी के लिए भी कोई “सरकारी योजना” का इंतज़ार करना पड़े। इसलिए समय रहते पहाड़ के विकास और यहाँ के युवाओं के भविष्य के बारे सरकार को गंभीरता से सोचना जरूरी है।

