शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
देहरादून – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी तथा खजान दास शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के बाद अब विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आयेगी।
मदन कोशिक वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य (प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग)।
खजान दास
समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन।
भरत सिंह चौधरी
परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और खादी एवं ग्रामोद्योग।
प्रदीप बत्रा
पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग।
राम सिंह कैड़ा
आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा।

