उत्तराखंड

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट मे हुयी मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने संस्थान के गार्डो के विरूद्ध किया मुकदमा दर्ज

देहरादून – दिनांक 27/03/2026 को  चन्द्र भूषण, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/विश्वविद्यालय जौलीग्रान्ट द्वारा सूचना दी कि हिमालयन अस्पताल/विश्व विघालय जौलीग्रान्ट मे तीन युवकों द्वारा परिसर मे आकर क्लास रूम में अंदर घुसते हुए छात्र-छात्राओं के साथ अनावश्यक रूप से गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा आपस मे झगड़ा करने पर उतारू हो रहे है, जिससे अस्पताल मे आने-जाने वाले मरीजो, अन्य लोगो तथा संस्थान मे अध्यनरत छात्र-छात्रओ को परेशानी हो रही है।

प्राप्त सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उक्त तीनो युवको को संस्थान मे आने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाए थे, जिनको संस्थान से जाने के लिए एवं शोर-शराबा न करने हेतु काफी समझाया गया लेकिन तीनो आरोपी और अधिक आक्रोशित होने लगे, मौके पर शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत दिनांक 27/03/2026 को पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों (1) जय भण्डारी (2) उजैब जैदी (3) अभिजीत सिंह को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार नियमानुसार उप-जिला मजिस्ट्रेट डोईवाला देहरादून के समक्ष पेश किया गया था।

घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/विश्व विघालय जौलीग्रान्ट मे नियुक्त गार्डो उनमें से एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे है, का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली डोईवाला पर संस्थान के गार्डो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें कार्यवाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!