उत्तराखंड

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सिमित संख्या की बाध्यता हुई समाप्त

उत्तरकाशी – उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सिमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा व यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संग़ठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सिमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करना राज्य सरकार का एक जनहितकारी व दूरदर्शिता पूर्ण फैसला है।सरकार के इस फैसले से पूरे उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हर उस व्यक्ति व संघठन को लाभ मिलेगा जिनकी आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है।होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मटुड़ा ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ यहां के लोगों की आस्था के केंद्र तो है ही, लेकिन इनका संबंध यहां के लोगों की रोजी रोटी से भी जुडा है।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से यहां के पर्यटन व्यवसाय को मजबूती के साथ बढ़ावा मिलेगा, तथा इस व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति की आर्थिकी में सुधार होगा।उन्होंने आमजन व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की कि देश विदेश ऐ आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों का देवभूमि आगमन पर अतिथि देवो भव की परम्परा के अनुसार स्वागत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!