उत्तराखंड

ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा उत्तरकाशी पहुँचकर यात्रा व सुरक्षा व्यवस्था की की गयी समीक्षा

यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स को ब्रीफ कर सरल, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के दिये निर्देश

सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय

उत्तरकाशी –  अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ0 वी0 मुरगेशन चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा तथा यात्रा व्यवस्थाओं को परखने के लिये  जनपद भ्रमण पर आये । जनपद उत्तरकाशी पहुँचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू , उत्तरकाशी में यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के उपरान्त यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है। यात्रा के प्रथम माह में भारी संख्या में श्रद्धलुओं के आने की चुनौती को देखते हुये सभी को अतिरिक्त सतर्कता व निपुर्णता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है।

यात्रा ड्यूटी पुण्य का काम है, हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान देश व विदेश से पधारने वाले तीर्थयात्रियों के सेवा करने का मौका मिलता है। सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है।

श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, अपना व्यवहार सभ्य व संयमित रखें, तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद/सहायता करें। किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान उनके द्वारा यातायात, क्राउड मैनेजमेंट के साथ पार्किंग व्यवस्था तथा धामों पर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से सरल/सुलभ दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये।

कर्मियों को अच्छी तथा कर्मठ ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करते हुये सभी ड्यूटी प्रभारियों को प्रतिदिन जवानों को ब्रीफ करने, उनके द्वारा किये गये कार्यो की सरहाना तथा दैनिक टास्क से अवगत कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

यात्रा काल मे सोशल मीडिया पर ठोस निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया गया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को इस बार 2 सुपरजोन, 12 जोन तथा 30 सेक्टर मे बांटा गया हैं। यात्रा के सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन हेतु यात्रा रुट व धामो पर करीब 600 पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की तैनाती के साथ एसडीआरएफ की 6 टीम, 9 फायर की टीम, 2 प्लाटून पीएसी तथा एटीएस की हिट टीमों को भी तैनात किया गया है। चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थीम “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान” रखी गयी है। उनके द्वारा एडीजी महोदय को यात्रा को सरल, सुखद एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया।

ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये शासन-प्रशासन के अनुरुप सरल व सुविधाजनक यात्रा हेतु अपने अनुभव साझा किये गये।

ब्रीफिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी  मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!