आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को रात को उठा कर ले गये डकैत, डकैती कर पुल से नीचे फेंका
देहरादून – कोतवाली प्रेमनगर दिनांक 08/05/2026 को विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून द्वारा थाना प्रेम नगर पर लिखित प्रार्थना दिया गया की उनका पुत्र आकाश कुमार, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, दिनाँक 06-07/05/2026 की देर रात्रि में अपनी शिफ्ट खत्म कर समय करीब 02:15 बजे रात्रि में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए रैपीडो वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी में बैठाकर प्रेमनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास जमुना वाला पुल पर ले गये, जहाँ उनके द्वारा आकाश के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, पैसे ले गए तथा उसे पुल से नीचे फेंक दिया। डकैत छोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित आकाश कुमार वर्तमान में दून अस्पताल में उपचाराधीन है, तथा घटना के संबंध में किसी भी तथ्य को स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है, जिस कारण विनोद कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के तथ्यों के आधार पर अलग अलग टीमें गठित की गई है, एसएसपी ने कहा कि जिनके द्वारा घटनास्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के साथ साथ घटना के सभी तथ्यों की विस्तृत जाँच की जा रही है। पुलिस केहाथ अभी तक कुछ नहीं लगा।

