उत्तराखंड

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव का 11मई टिहरी आगमन

 नई टिहरी में कल गूंजेगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगी कुमारी शैलजा

टिहरी –  जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, भारत सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री, माननीय सांसद एवं उत्तराखण्ड प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा जी अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के अंतिम दिन कल दिनांक 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित बौराड़ी साईं चौक के निकट पार्किंग हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी।
राकेश राणा ने कहा कि बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में दर्शन एवं देवभूमि का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत कुमारी शैलजा जी अब त्रिहरी की नगरी नई टिहरी से पूरे जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह, उमंग और जोश का संचार करेंगी। साथ ही भाजपा सरकार के बीते 9 वर्षों की विफलताओं, जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को धार देते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का भी जोरदार आगाज करेंगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में कुमारी शैलजा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , सह प्रभारी सुरेन्द्र एवं  मनोज यादव, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  करण माहरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य  गुरुदीप सिंह सप्पल , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नगर क्षेत्र के विधायक  विक्रम सिंह नेगी पूर्व कैबिनेट मंत्री  शूरवीर सिंह सजवाण सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

राकेश राणा ने कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, NSUI, वर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों तथा सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!