उत्तराखंड

जिला विकास अधिकारी अजय सिंह का जनपद उत्तरकाशी से चम्पावत हुआ स्थानांतरण

उत्तरकाशी  – मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की  उपस्थिति में आज विकास भवन सभागार कक्ष में परियोजना निदेशक / जिला विकास अधिकारी अजय सिंह के जनपद उत्तरकाशी से चम्पावत स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अजय सिंह ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में जनपद के विकास कार्यों, ग्रामीण योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय समन्वय में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने अपनी कार्यशैली, सरलता, सौम्य व्यवहार एवं प्रशासनिक दक्षता से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच एक सकारात्मक कार्य संस्कृति स्थापित की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अजय सिंह सदैव विकास कार्यों के प्रति संवेदनशील एवं गंभीर रहे तथा उन्होंने जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में अनेक विकास योजनाओं को गति मिली तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की उनकी कार्यशैली सभी के लिये प्रेरणास्रोत रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था का एक सामान्य हिस्सा है, किन्तु अपने व्यवहार, कार्यकुशलता एवं समर्पण से जो छाप अजय सिंह ने जनपद उत्तरकाशी में छोड़ी है, वह लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अजय सिंह के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कर्मठ, विनम्र एवं सहयोगी अधिकारी बताया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, पर्यावरण विशेषज्ञ, प्रताप मटूड़ा, मुख्य प्रशानिक अधिकारी केपी मेहता सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!