पुलिस ने 50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बड़कोट– चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार सतर्क एवं मुस्तैद है। यात्रा मार्गों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जानकी चट्टी में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उमेद सिंह रावत (40 वर्ष) को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम-
1. हे0का0 संजय कुमार
2. कानि0 अरविन्द सिंह

