साहस और तत्परता के साथ, पुलिस ने एक व्यक्ति को डूबने से बचाया
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी स्थित मणिकर्णिका घाट के पास एक व्यक्ति अचानक भागीरथी नदी में बह गया था। घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे जोशियाडा मोटर पुल के पास दैनिक निगरानी ड्यूटी पर तैनात एसओजी उत्तरकाशी के आरक्षी काशीष भट्ट द्वारा आस-पास लोगों की चिल्लाने सुनते की आवाज तथा घटना की जानकारी मिलते ही बिना समय गंवाए तत्काल जोशियाडा झील में उतरकर बोट संचालक संदीप रावत के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच करीब 150-200 मीटर तक बह चुके व्यक्ति की खोज लगातार जारी रखी गई। जब डूब रहे व्यक्ति के केवल हाथ की उंगलियां ही दिखाई दे रही थीं, तब पुलिस जवान काशीष भट्ट एवं बोट संचालक संदीप रावत ने सूझबूझ, तत्परता और बहादुरी का परिचय देते हुए व्यक्ति को नदी से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस के सुपुर्द कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा परिजनों को अस्पताल बुलाकर उक्त व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रेस्क्यू टीम-
1- उ0नि0 निखिल देव चौधरी- प्रभारी एसओजी
2- आरक्षी काशीष भट्ट- एसओजी
3- आरक्षी सुनील मैठानी- कोतवाली उत्तरकाशी
4- आरक्षी दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी।
5- वोट संचालक सन्दीप रावत

