उत्तराखंड

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

उत्तरकाशी – गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन एवं पूजन के लिए लगातार धाम पहुंच रहे हैं। आस्था और श्रद्धा के इस विशेष पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों से देव डोलियों का आगमन भी निरंतर जारी है। देव डोलियों के स्वागत के दौरान पूरे गंगोत्री धाम में भक्तिमय वातावरण, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और जयकारों की गूंज से आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराने हेतु कतारबद्ध व्यवस्था लागू की गई है तथा विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!