कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपतलाल शाह के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया गहरा शोक
नई टिहरी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के पूर्व अधिशासी अधिकारी एवं संत निरंकारी मिशन से जुड़े सम्पत लाल शाह , हाल निवासी बौराड़ी, नई टिहरी एवं मूल निवासी ग्राम गोरती, पट्टी लस्या, जनपद रुद्रप्रयाग, आज प्रातः अपने बौराड़ी स्थित आवास पर इस नश्वर देह का त्याग कर निरंकार में लीन हो गए वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
उनके पावन पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु दिनांक 26 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे न्यू टिहरी सत्संग भवन में दर्शनार्थ रखा जाएगा, तत्पश्चात हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन सम्पत लाल शाह विगत कई वर्षों से समाज सेवा एवं संत निरंकारी मिशन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उनका जीवन सादगी, सेवा, समर्पण एवं मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से समाज एवं कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
इस दुःखद अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव मुशर्रफ अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृषाली, कांग्रेस नेता प्रवीण भंडारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत एडवोकेट, सोहन सिंह रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल, ममता उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति शाह, अनीता रावत, अनीता शाह, लक्ष्मी रावत, मीना शाह, नगर पालिका सभासद नवीन सेमवाल, अनीश खान, परवेज अहमद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

