उत्तराखंड

जिले में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन,भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जाए-डीएम

उत्तरकाशी –  मादक पदार्थों की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की वर्चुअल बैठक लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन,भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए।

युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केवल कानूनी कार्रवाई ही काफी नहीं है,बल्कि युवाओं को सही दिशा देना भी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जिले भर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने और प्रेरित करने पर भी विशेष जोर दिया।

वर्चुअल बैठक में एसडीएम पुरोला मुकेशचंद रमोला,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार,एसीएमओ बीएस पांगती, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!