उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सरल स्वभाव से प्रभावित हुए ग्रामीण, बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी – विकासखंड चिन्यालीसौड़ की ग्राम सभा छणद-खालसी के ग्रामीण गांव में बढ़ते भूस्खलन की समस्या लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिलने पहुंचे। कार्यालय से बाहर निकलते समय जिलाधिकारी ने स्वयं ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने गढ़वाली भाषा में अपनी पीड़ा साझा की, जिसे जिलाधिकारी ने पूरे धैर्य और आत्मीयता के साथ सुना। उनके सौम्य व्यवहार और संवेदनशीलता से प्रभावित होकर महिला ने जिलाधिकारी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी की जनसरोकारों से जुड़ी कार्यशैली और आमजन के प्रति सहज व्यवहार की ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!