उत्तराखंड

वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 03 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की नेतृत्व में दून पुलिस मिली एक और सफलता

शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 08 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 02 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद

अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर कबाड़ियों को देते थे बेच

 

देहरादून – थाना नेहरू कॉलोनी पर अलग-अलग तिथियां में वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों को नेहरुकोलोनी क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर वाहन चोरी के अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 02-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल 03 अभियुक्तों 01: मोहन क्षेत्री उर्फ मांचा पुत्र दिल बहादुर 02: वीरपाल उर्फ भेड़ पुत्र सरफराज तथा 03: अरसल पुत्र असलम को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 02 मोटर साइकिल, 06 एक्टिवा तथा 02 एक्टिवा के इंजन व अन्य पार्टस बरामद किये गये।

अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त मोहन उर्फ मांचा ध्याड़ी मजदूरी तथा अभियुक्त वीरपाल सिटी बस में कन्डक्टर का काम करता है तथा दोनो नशे के आदी है। अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। दोनों अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर सुनसान क्षेत्र में खड़े दो पहिया वाहनों को अपने पास रखी मास्टर कि से खोलकर वाहन चोरी घटनाओं को अंजाम देते थे तथा जिन वाहनों को वह मास्टर की से नहीं खोल पाते थे, उनका लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्त चोरी के वाहनों को अपने तीसरे साथी अरसल, जो मैकेनिक का काम करता है, को बेच देते थे, जिसके द्वारा उक्त वाहनों के पार्ट्स निकालकर उन्हें कबाड़ियों को बेचा जाता था। पूछताछ में अभियुक्त मोहन क्षेत्री का पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जाना प्रकाश में आया है, अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- मोहन क्षेत्री उर्फ मांचा पुत्र दिल बहादुर हरिपुर नवादा निकट शिव मंदिर जंगल रोड, नेहरू कॉलोनी

2- वीरपाल उर्फ भेड़ पुत्र सरफराज मिनी मसूरी नवादा नेहरू कॉलोनी

3- अरसल पुत्र असलम निवासी रफीक का मकान भगत सिंह कॉलोनी, नियर जैन प्लॉट, रायपुर।

बरामदगी

1- मो0सा0 UK07DH0654
(संबंधित मु0अ0सं0 -214/26 धारा 303(2), 317 bns थाना नेहरूकालोनी)
2 – स्कूटी UK07AK8806, (संबंधित मु0अ0सं0 – 242/26 धारा 303(2), 317 bns थाना नेहरूकालोनी )
3- होंडा एक्टिवा UK07Z9260
4- स्कूटी UK07HJ9145,
5- स्कूटी UK07AX2368
6- स्कूटी UK07DX1753,
7- स्कूटी UK07DU1324
8- बिना नम्बर की मो0सा0 चेसिस न0 MBLHA10ABBHB19953 (संबंधित मु0अ0सं0 – 236/26 धारा 303(2), 317 bns थाना नेहरूकालोनी )
9- स्कूटी UK07BN4665 के कटे हुये पार्ट्स,
( संबंधित मु0अ0सं0 – 234/26 धारा 303(2), 317 bns थाना नेहरूकालोनी )
10- स्कूटी UK07BE0673 के कटे हुए पार्ट्स ( संबंधित मु0अ0सं0. 243/26 धारा 303(2), 317 bns थाना नेहरूकालोनी)

अपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहन क्षेत्री

1- मु०अ०सँ०- 489/21 धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
2- मु०अ०सँ०- 263/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून
3- मु०अ०सँ०- 23/25 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

नोट :- अभियुक्तों के गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
2- व0उ0नि0 आशीष कुमार, थाना नेहरू कॉलोनी
3- उ0नि0 गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
4- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
5- अ0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट
6- हे0कां0 हितेश
7- हे0कां0 श्रीकांत ध्यानी
8- कां0 अर्जुन सिंह
9- कां0 संदीप
10- कां0 सुमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!