उत्तराखंड

विकास खंड पुरोला में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली के छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

पुरोला –  पुरोला विकास खंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली के छात्र छात्राओं ने अपनी मेहनत व लगन से पूरे विकास खंड का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के मॉडल तैयार कर उनसे मिलने वाले फायदा व सौहालियत सैकड़ों लोगों के समक्ष प्रस्तुत किए।

विकास खंड पुरोला में सभी ग्राम पंचायत प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवम सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली के बच्चों ने अपना हुनर भी पेस किया।

बच्चों द्वारा अनेकों माडल तैयार किए गए। जैसे बिजली द्वारा रोटी बनने की मशीन, घरों में उपयोग होने वाला चूल्हा जिसमें खाना बनाने के साथ साथ  पानी स्वतः ही गर्म होना। धान मड़ाई की मशीन। रिमोड द्वारा चलने वाला कूड़ादान जैसे अनेकों माडल ने हर एक को अपनी ओर आकर्षित किया।

मुख्य विकास अधिकारी जयभारत ने बच्चों की प्रशंसा की वहीं शिक्षक सुरेश शाह को भी बधाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी ने पूरे विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!