पुरोला में ‘सेवा,सुशासन और समर्पण’ शिविर का हुआ आयोजन
पुरोला – प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड पुरोला में शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।शिविर में दर्ज सभी पाँच समस्याएं/शिकायतों का अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। शिविर में आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कई पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में बलदेव सिंह रावत,राजपाल पंवार,जयबीर रावत,बीरेन्द्र राजपाल पंवार आदि ने पुल निर्माण,कीवी मिशन,योग शिक्षक के मानदेय दिए जाने, पुरोला गुंदियाटगाँव सड़क मार्ग मरम्मत,नाली निर्माण एवं दिनेश चौहान ने मैराना कुफारा मोटर मार्ग से पत्थर हटाने,गंभीर चौहान ने नौरी सड़क मार्ग पर आए पेड़ हटाने सहित अनेक लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगे रखी। साथ ही ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के जेई को विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए फोन नहीं उठाने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ एवं विधायक ने जेई को फटकार लगाते हुए ग्रामीणों के फोन उठाने एवं भविष्य में पुनरावर्ती होने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। शिविर में कृषि,उद्यान,मत्स्य,समाज कल्याण,रेशम,पशुपालन,डेयरी,बाल विकास,उद्योग आदि विभागों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में पशुपालन विभाग ने 60 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया।स्वास्थ्य विभाग ने 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क सेवाएं दी।कृषि विभाग ने कुल 45 किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिया।आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने आयुष पद्धतियों के तहत 38 लोगों को चिकित्सा लाभ और परामर्श दिया।पंचायती राज विभाग ने मौके पर ही 34 नागरिकों को प्रमाण पत्र निर्गत किए।राजस्व विभाग ने प्रमाण पत्रों से जुड़े 20 मामलों का निस्तारण किया।सहकारिता विभाग ने 12 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया,ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत 10 लाभार्थियों को लाभ मिला।उद्योग विभाग ने स्वरोजगार और एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत 05 लाभार्थियों का चयन/लाभान्वित किया। बाल विकास विभाग ने 04 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जिसमें 01 पात्र लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।उद्यान विभाग ने दो बागवान एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दो पेंशन पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र में आज स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़क कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जन-जन की सरकार, जन के द्वार शिविर में जरूरत मंद लोगों की सहायता एवं प्रमाण पत्र बनाए जा रहें। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा कि कि जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान मौके पर ही विभिन्न सेवाओं से जुड़े 34 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। और 290 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। किसानों को कृषि व संबंधित विभागों द्वारा खाद एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं,जबकि बाल विकास विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह,एसडीएम मुकेश चंद रमोला सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,सीएओ एसएस वर्मा,बीडीओ सुरेश चौहान,वीईओ पूजा नेगी, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार,ओबीसी आयोग के सदस्य मोहब्बत सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य कविता शाह,राजेश बिजल्वाण,त्रिलोक बिजल्वाण,मदन सिंह नेगी,सुमित्रा चौहान,अरविंद रावत,ओमप्रकाश नौडियाल सहित जनप्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

