उत्तराखंड

भारत विभूषण सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे AMB. डॉ॰ चंद्र लाल भारती

देहरादून–  सामाजिक कार्य एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अम्ब. डॉ॰ चंद्र लाल भारती को “भारत विभूषण सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ISRH​E (Indian Society for Research and Higher Education) द्वारा सामाजिक कार्य, दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ॰ भारती ग्राम ब्यांली (बनाल) उत्तरकाशी के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में कुंआवाला देहरादून में निवास करते हैं। सामाजिक सेवा के साथ-साथ डॉ॰ भारती लोक निर्माण विभाग हरिद्वार में सेवारत् हैं। इससे पूर्व देश एवं विदेशों में डॉ॰ भारती दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सम्मान समारोह 28 अप्रैल 2026 को पंजाब विधानसभा परिसर, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के माननीय स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अम्बेसडर. डॉ॰ चंद्र लाल भारती लंबे समय से समाज सेवा, दलित उत्थान, मानवाधिकार जागरूकता एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और जनहित कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धन बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु इनका योगदान सराहनीय रहा है।

ISRH​E के अध्यक्ष डॉ॰ अतुल कुमार शर्मा एवं सचिव डॉ॰ रेशु गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि डॉ॰ भारती का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए डॉ॰ भारती को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!