55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
बड़कोट – अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुये कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा जानकी चट्टी में चेकिंग के दौरान रमेश शाही नाम के नेपाल मूल के व्यक्ति को 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का- Solment Blue Whisky) के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
1. अ0उ0नि0 रमेश लाल आर्य
2. हे0का0 संजय कुमार

