पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर किया गया चोरी का खुलासा, घटना में सलिंप्त 1 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तरकाशी – ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी में अपराधों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। बीते रोज ज्ञानसू निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में अपने निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों एवं उपकरणों की चोरी होने संबंधी लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2) बी.एन.एस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चोरी के शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुये चोरी की घटना में संलिप्त 1 अभियुक्त अजय कुमार(29 वर्ष) को उत्तरकाशी के साल्ड बैण्ड के समीप से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी की गई मशीनें/उपकरण बरामद किए। घटना में एक अन्य अभियुक्त की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बरामदगी
• कटर मशीन – 01
• ग्राइंडर मशीन – 01
• वेल्डिंग मशीन – 01
पुलिस टीम
1. उ0नि0 जगत सिंह
2. कानि0 सुनील मैठाणी
3. कानि0 दीपक सिंह

