उत्तराखंड

पुरोला विधायक का ग्राम पंचायत सिदरी में जोरदार स्वागत विकास कार्यों के लिए 6 लाख और खेल प्रतियोगिता के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा

पुरोला –  ग्राम पंचायत सिदरी में आयोजित पारंपरिक आषाढ़ मेला एवं ‘स्नो लेपर्ड सिदरी स्पेशल सेशन मैच’ के अवसर पर पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल का ग्रामीणों द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र में पहुँचने पर स्थानीय जनता ने ढोल-दमाऊ और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ  विधायक का स्वागत किया।

इस अवसर पर  विधायक ने क्षेत्र के आराध्य भगवान सोमेश्वर देवता के मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने भगवान सोमेश्वर के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अटूट शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा देव-आशीर्वाद के रूप में देवता के पारंपरिक ‘कफूवा’ का श्रवण किया। इसके उपरांत उन्होंने मेले एवं खेल प्रतियोगिता में उपस्थित  ग्रामीणों से भेंट की।

क्षेत्र के विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन:

क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए  विधायक जी ने दो महत्वपूर्ण वित्तीय घोषणाएं कीं।

ग्राम पंचायत सिदरी के विकास कार्यों हेतु: ₹6.00 लाख (छह लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

खेल प्रतिभाओं के संवर्धन हेतु: ‘स्नो लेपर्ड सिदरी स्पेशल सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट’ के सफल आयोजन एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु ₹1.00 लाख (एक लाख रुपये) देने की घोषणा की।

विधायक ने इस शानदार और  स्वागत तथा सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  बलवीर पंवार सहित समस्त ग्रामवासियों, युवाओं और आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिदरी की जनता का यह अपार स्नेह उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!