पुरोला के घुंडाड़ा गांव की वृद्ध महिला आज भी सरकारी योजनाओं से वंचित
पुरोला (उत्तरकाशी) – विकासखंड पुरोला के अंतर्गत घुंडाड़ा गांव की एक वृद्ध महिला चंद्री देवी पत्नि जतनी लाल आज भी सरकार की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं पा सकी है। वृद्धावस्था में जीवन यापन कर रही महिला को न तो वृद्धावस्था पेंशन छह मान से नहीं मिल रही है, न ही उसके घर तक बिजली की सुविधा पहुंची है और न ही उसे उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ मिला है।
महिला का कहना है कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है पति v ek बेटे की मौत हो चुकी है और अकेले जीवन यापन कर रही है। पेंशन न मिलने के कारण उसे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से रात के समय अंधेरे में रहना पड़ता है, जबकि गैस कनेक्शन न होने के कारण आज भी उसे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके पर जांच कर महिला को वृद्धावस्था पेंशन, बिजली कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उपलब्ध कराए। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, लेकिन ऐसे मामलों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठते हैं।
उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई कर वृद्ध महिला को सभी पात्र सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिया ताकि वह सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।

