उत्तराखंड

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाती दून पुलिस

घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद

गिरफ्तार पांचों अभियुक्त नशे के है आदी, अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अभियुक्तो द्वारा दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम

देहरादून  – रणवीर सिंह द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैनेसिया अस्पताल में तोड़फोड़ कर अस्पताल का सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-262/2026 धारा 305(ए), 324(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर थाना नेहरु कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14/07/2026 को क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में दबिश देकर चोरी की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर विधानसभा मार्ग स्थित खंडहर भवन से घटना में चोरी किया गया माल 02 एलईडी टीवी, 17 स्टील की पानी की टोटियां, 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व, 02 पीतल की टोटियां, 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व, विद्युत तार, तांबे की वायर एवं ए.सी. सप्लाई के तांबे के पाइप बरामद हुए। बरामद माल की शिनाख्त अस्पताल प्रतिनिधि द्वारा की गई।

गिरफ्तार पांचों अभियुक्त नशे के आदी हैं, जिनमें से अभियुक्त सलमान फेरी लगाने तथा अभियुक्त सोहेल ठेली लगाने का काम करता है। अभियुक्तों द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी किये गए सामान को अभियुक्त कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- शुभम उर्फ शिबू पुत्र मोहन चौहान निवासी नया गाँव जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

2- सोहेल पुत्र अबूबकर निवासी ग्राम रामपुर टांडा, जनपद रामपुर (उ0प्र0), हाल निवासी नया गाँव जोगीवाला, देहरादून।

3- कुलदीप पुत्र मनोहर लाल निवासी ए-20, रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

4- सरीक उर्फ बोना पुत्र अनीश निवासी रिस्पना नगर, निकट कृष्णा बैंड, देहरादून।

5- सलमान पुत्र माजिद निवासी चांचक, कारगी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून

बरामद माल

1- 02 एलईडी टीवी

2- 17 स्टील की पानी की टोटियां

3- 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व

4- 02 पीतल की टोटियां

5- 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व

6- विद्युत तार

7- तांबे की वायर

8- ए.सी. सप्लाई के तांबे के पाइप

(बरामद माल की अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये)

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक

2- अ0उ0नि0 अंशुल बर्तवाल थाना नेहरू कालोनी

3- कां० ललित,

4- कां० आशीष,

5- कां० अनिल

6- कां० सत्यवीर

7- कां० हर्षवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!