उत्तराखंड

सीओ बड़कोट द्वारा किया गया थाना मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मोरी -पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  चंचल शर्मा द्वारा आज  थाना मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव व आपदा प्रबंधन तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता एवं आगंतुक के साथ शालीन, संवेदनशील एवं मृदुभाषी व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

थाना परिसर का भ्रमण कर मालखाना, शस्त्रागार (आर्म्स एवं एम्युनेशन), कार्यालय, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर उपलब्ध आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। सभी उपकरणों को नियमित साफ-सफाई के साथ 24×7 पूर्णतः कार्यशील एवं तैयारी हालात रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा एवं पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष मोरी  रावत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!