उत्तराखंड

एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेला क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कावड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण पडावों, घाटों का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर दिये आवश्यक निर्देश

पूर्व में निर्धारित किये गए मार्गो पर ही कावड़ यात्रा का संचालन किये जाने के दिये निर्देश

ऋषिकेश – वर्तमान में प्रचलित कांवड यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा कावड यात्रा के महत्वपूर्ण पडावों ने पाली तिराहा, आईडीपीएल पार्किंग, नटराज चौक, विस्थापित पार्किंग तथा गंगा घाटों आदि स्थानों का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसपी ऋषिकेश द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान एसपी ऋषिकेश द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि कावंड मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं हेतु पूर्व से निर्धारित किये गये रूट पर ही यात्रा का संचालन किया जाना सुनिश्चित करें, साथ ही कावड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलो पर ही पार्क कराया जाये, किसी भी दशा में श्रद्धालु वाहनों को मुख्य मार्गों पर खड़ा न होने दिया जाये। इसके अतिरिक्त कावड़ यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए पानी व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!