उत्तराखंड

भैरव मंदिर जन कल्याण समिति उपला देवरा ने मनाया हरेला कार्यक्रम, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य हुए शामिल 

पुरोला(उपलादेवरा) –  भैरव मंदिर जन कल्याण समिति उपला देवरा की ओर से हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशिता शाह ब्लाक प्रमुख पुरोला ने की जिसमें जिलाधिकारी प्रशांत आर्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

समिति के सचिव डाo राकेश रतूड़ी व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, ब्लाक प्रमुख निशिता शाह v विभागों के अधिकारीयों का स्वागत करते हुए कहा कि भैरव मंदिर परिसर को हराभरा एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए समिति लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

समिति के सचिव ने कहा गया कि हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों द्वारा निभाई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल-स्रोतों की रक्षा और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!